डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) आज जालंधर में संतोख चौधरी के घर पहुंचे है। यहां उन्होंने उनकी पत्नी और उनके बेटे के साथ मुलाकात की। यहां हम आपको बता दे कि जब सतोख चौधरी का निधन हुआ था तब नवजोत सिंह सिद्धू रोडरेज मामले में जेल में सजा काट रहे थे। पूरे दस महीने सजा काटने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू जेल से बाहर आए है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा
जिसके बाद वह आज जालंधर में संतोख चौधरी के घर पर दुःख सांझा करने पहुंचे है। इस मौके पर उनके साथ राजिंदर बेरी, परगट सिंह व अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। बता दे कि जालंधर से सांसद संतोख चौधरी का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया था। जिसके बाद जालंधर लोकसभा की सीट खाली हो गयी थी और इसके बाद जालंधर लोकसभा उपचुनाव का सिलसिला शुरू हो गया।
ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका
यहां हम आपको बता दे कि कांग्रेस ने संतोख चौधरी की पत्नी को उम्मीदवार का टिकट दिया है। सिद्धू पिछले दिनों राहुल गांधी और प्रियंका के साथ मुलाकात करने दिल्ली भी गए थे और इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की थी। जिसकी जानकारी खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्विटर पर शेयर की थी।