डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: पंजाब में फिर से तापमान बढ़ गया है। जिससे लोग गर्मी से फिर से बेहाल हो गए। एक ही दिन में औसतन 3.2 डिग्री की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने 24 और 25 जून के लिए एक बार फिर हीटवेव (Heat Wave) को लेकर चेतावनी जारी कर दी है, लेकिन 26 जून से प्री-मानसून राहत भी देगा।
यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत
मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार आज भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने मिलेगी। 24-25 जून को पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके चलते हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हीटवेव का असर मात्र दो दिन ही रहेगा।

लुधियाना का समराला सबसे ज्यादा गरम
वहीं, बीते शाम की बात करें तो पंजाब में सर्वाधिक तापमान शनिवार को लुधियाना के समराला में रिकॉर्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि लुधियाना शहर का तापमान 41.1 डिग्री रहा। यहां शनिवार हीटवेव को भी महसूस किया गया।
प्री-मानसून होगा एक्टिवेट
26 जून से पंजाब में प्री-मानूसन के एक्टिवेट होने के आसार बने हुए हैं। 26 और 27 जून को पंजाब के कुछ-कुछ इलाकों में हलकी बारिश हो सकती है। अन्यथा बादल छाए रहेंगे और गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन 28 जून को अधिकतर इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं।

शहरों का अधिकतम तापमान
अमृतसर- शनिवार शहर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। आज हलके बादल छाए रहेंगे। शहर का तापमान 26 से 38 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।
जालंधर- शनिवार शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया। आज हलके बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं, शहर का तापमान 28 से 40 डिग्री के करीब रह सकता है।

लुधियाना- शहर का अधिकतम तापमान बीते दिन 41.4 डिग्री रहा था, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। आज बादल छाए रहने का अनुमान है। शहर का तापमान 26 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।
पटियाला- शहर का अधिकतम तापमान बीती शाम सामान्य से 3 डिग्री अधिक 40.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज तापमान 26 डिग्री से 39 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।
मोहाली- शहर का अधिकतम तापमान बीते दिन 39.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज हलके बादल छाने का अनुमान है। तापमान 28 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।