डेली संवाद, बठिंडा। 74th Republic Day: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने 74वें गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) के अवसर पर आज बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि शहीदों ने आजादी के लिए बलिदान न दिया होता तो आज देश गुलाम होता। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए पंजाबियों ने 90 प्रतिशत कुर्बानी दी है।
ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत
उन्होंने कहा कि पंजाबी आज भी देश की सीमा पर में डटे हुए हैं। इसी के चलते पंजाब कुर्बानियों और देश की आजादी की क्रांति के लिए जाना जाता है। देश को आत्मनिर्भर बनाने में पंजाब हमेशा आगे रहा। आजादी की जंग के दौरान कई पंजाबियों ने देश के लिए अपनी जवानी कुर्बान कर दी। उन्होंने शहीद भगत सिंह के बलिदान का उदाहरण देते हुए कहा कि मनुष्य उम्र से नहीं विचारों से बड़ा होता है।
इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि हर साल 2200 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी, जिनमें से 1800 कांस्टेबल और 400 हेड कांस्टेबल होंगे। उन्होंने कहा कि सितंबर में पेपर, अक्टूबर में फिजिकल टेस्ट, नवंबर में रिजल्ट और दिसंबर में प्रवेश जिसके लिए किसी सिफारिश या कोटे की जरूरत नहीं होगी। पंजाबी युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी मिलेगी।
इसी के साथ ही मान ने बठिंडा वासियों को दो खुशखबरी दी। उन्होंने कहा कि बठिंडा को नया इलेक्ट्रॉनिक बसों और डिजिटल बस स्टैंड मिलेगा जो पंजाब में अपनी तरह का पहला बस स्टैंड होगा। इसके अलावा बठिंडा में 260 करोड़ की लागत से अर्बन 6 को बनाया जाएगा।
य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव
इसके आगे सीएम मान ने कहा कि अगर युवाओं को विदेश जाना है तो भगत सिंह की कुर्बानी देने की क्या जरूरत थी। उन्होंने सभी से पंजाब को फिर से रंगीन पंजाब बनाने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने 16 मेडिकल कॉलेज खोलने की बात कही। पंजाब को पर्यटन के क्षेत्र में समृद्ध कहा जाता है। नरेगा और मनरेगा को भी लागू करने की बात कही।