डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के जाने माने उद्योगपति एवं प्रेम एचपी गैस एजैंसी (HP Gas Agency) और राज एचपी गैस एजैंसी के मालिक राज कुमार कटारिया का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 25 मई दिन शनिवार को सुबह 10 बजे हरनामदासपुरा श्मशानघाट में होगा।
यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम
उद्योगपति राज कुमार कटारिया के निधन पर उद्योग जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर पंजाब के उद्योगपतियों ने शोक व्यक्त किया है। बेटे गौरव कटारिया ने बताया कि पिता स्व. श्री राजकुमार कटारिया की अंतिम यात्रा उनके आवास सत नगर से हरनामदासपुरा श्मशानघाट जाएगी।

जालंधर की इंडस्ट्री में अहम योगदान
श्री राजकुमार कटारिया के निधन पर गुप्ता स्टील कारपोरेशन, JD ALLOYS, JD Fil N Fly और आरएस इंटरप्राइजेज के मनीष गुप्ता ने शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि श्री राजकुमार कटारिया के निधन से उद्योग जगत को बड़ी क्षति हुई है। श्री कटारिया जी का जालंधर की इंडस्ट्री की ग्रोथ में अहम योगदान रहा।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा