डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) की टीम ने आज शनिवार को अवकाश के दिन भी अवैध निर्माण के खिलाफ सक्रिय रही है। नगर निगम की टीम ने आज निगम मुख्यालय से कुछ दूरी पर हो रहे अवैध निर्माण के काम को रुकवा दिया।
यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े
नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain IAS) के आदेश के बाद एटीपी (ATP) सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने ये कार्रवाई की। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि कनाट सर्कस के पास अवैध निर्माण हो रहा था, जिसे रुकवा दिया गया है।
![Jalandhar News: जालंधर निगम दफ्तर के पास हो रहा था अवैध निर्माण, ATP ने रुकवाया काम 2 Gautam Jain IAS 1](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/06/Gautam-Jain-IAS-1.jpg)
SR trading company के निर्माण को रोका
एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि कनाट सर्कस के पास SR Trading Company द्वारा पहली मंजिल पर निर्माण किया चुका था। इसके फिनिशिंग का काम चल रहा था। जिसे रुकवा दिया गया है। बिल्डिंग मालिक मौके पर कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
इसके अलावा इसके साथ भी अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था। मौके पर उक्त इमारत के मालिक ने भी कोई नक्शा या एनओसी नहीं दिखाया, जिससे उसका भी काम रुकवा दिया गया है।