डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: पंजाब (Punjab Wreather) में आंधी और बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में गिरावट के बाद लू (Heat Wave) का चलना बंद हो गया है। अधिकतम तापमान सामान्य पर पहुंच गया है। सभी जिलों का तापमान 34 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत
मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार आने वाले तीन दिन शुष्क रहने वाले हैं, जबकि 26 जून से पंजाब में प्री-मानसून के सक्रिय होने के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों में 45 डिग्री के करीब पहुंचा पंजाब का तापमान एक बार फिर 40 डिग्री से नीचे चला गया है। लेकिन आने वाले 3 दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
प्री-मानसून की दस्तक होगी
मौसम विभाग के मुताबिक 26 जून से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिलेगा। ये प्री-मानसून की दस्तक होगी। अधिकतर इलाकों में मानसून अभी धीमी रफ्तार से बढ़ रहा है। जिसके बाद अनुमान है कि मानसून इस साल जून के पहले सप्ताह तक ही दस्तक देगा।
पंजाब का ये शहर रहा गुरदासपुर
बीते दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो सभी शहरों का तापमान 40 डिग्री से कम रहा। पंजाब में सबसे गर्म गुरदासपुर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सबसे ठंडा इलाका शहीद भगत सिंह नगर का बल्लोवाल क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया।
पंजाब में जून महीना खुश्क रहा है। जून महीने में जहां अभी 21 तक औसतन 30.4 mm तक बारिश हो जाती है, वहीं अभी तक पंजाब में 8.8 mm ही बारिश हुई है। यानी कि पंजाब में अभी तक 71% कम बादल बरसे हैं।
आपके शहरों का तापमान
अमृतसर- बीती शाम शहर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज हलके बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 25 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है।
जालंधर- बीती शाम शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। आज हलके बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 27 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है।
लुधियाना- शुक्रवार शाम शहर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाने व हलकी बारिश का अनुमान है। तापमान 26 डिग्री से 39 डिग्री के बीच बना रहेगा।
पटियाला- शुक्रवार अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज हलके बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 29 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
मोहाली- शहर का अधिकतम तापमान बीते दिन 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज हलके बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 29 डिग्री से 40 डिग्री के बीच बना रहेगा।