डेली संवाद, चंडीगढ़। Farmers Protest: हरियाणा की सीमाओं पर बैठे किसानों को आज 23 दिन हो गए । पंजाब-हरियाणा के हजारों किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा और किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर आज देशभर से किसान पैदल, बसों और ट्रेनों से दिल्ली की ओर मार्च करेंगे।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
देशभर से किसान दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटेंगे। युवा किसान शुभकरण की अंतिम प्रार्थना के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा ने घोषणा की थी कि केंद्र सरकार हमें ट्रैकर ट्रॉलियों के माध्यम से दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दे रही है। इसलिए दूसरे राज्यों से किसान ट्रेन और बस से दिल्ली की ओर पलायन करेंगे।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
उधर, किसानों के बॉर्डर पर ही धरने के ऐलान के बाद मंगलवार को हिसार-अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे भी खोल दिया गया है। इससे पहले सोमवार को प्रशासन ने अंबाला में सादोपुर के पास चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे खोल दिया था। हाईवे के दोनों ओर एक-एक लेन खोल दी गई है। प्रशासन के इस फैसले के बाद वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है।