डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आज पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कलम छोड़ हड़ताल करने जा रहे अधिकारियों को बड़ी चेतावनी दी है। दरअसल कल पंजाब के पंजाब में डीसी दफ्तर और तहसीलों के अधिकारीयों ने कमल छोड़ हड़ताल करने का ऐलान किया था।
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
कल कर्मचारी नेताओं ने बैठक के बाद फैसला लिया था कि पंजाब भर में 11 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक DC कर्मचारी यूनियन की ओर से कलम छोड़ हड़ताल की जाएगी। यूनियन का कहना था कि सरकार द्वारा उनकी मांगे नहीं पूरी की जा रही है। जिसके चलते हड़ताल करने का फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
इसी के बाद अब सीएम मान ने इस संबंध में ट्वीट किया है उन्होंने ट्वीट कर हड़ताल करने जा रहे कर्मचारियों को खुली चुनौती दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘जानकारी के मुताबिक पटवारी किसी रिश्वत के मामले में फंसे अपने साथी के हक में और डीसी दफतरों के कर्मचारी अपनी निजी मांगों को लेकर कलम छोड़ हड़ताल करने जा रहे है लेकिन मैं यहां बताना चाहता हूं कि कमल छोड़ हड़ताल पर जाओ पर बाद में कलम आपके हाथ में देनी है या नहीं यह फैसला सरकार करेगी….हमारे पास बहुत सारे पढ़े लिखे बेरोजगार मौजूद है जो आपकी कमल पकड़ने को तैयार है….पंजाब के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।’
ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਪਟਵਾਰੀ..ਕਾਨੂੰਨਗੋ..ਕਿਸੇ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮਾਮਲੇ ਚ ਫਸੇ ਅਪਣੇ ਇੱਕ ਸਾਥੀ ਦੇ ਹੱਕ ਚ..ਅਤੇ ਡੀਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਕਰਮਚਾਰੀ ਆਪਣੀਆਂ ਨਿੱਜੀ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਉਂਦੇ ਦਿਨਾਂ ਚ ਕਲਮ ਛੋੜ੍ਹ ਹੜਤਾਲ ਕਰਨਗੇ..ਮੈਂ ਦੱਸਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਕਲਮ ਛੋੜ੍ਹ ਹੜਤਾਲ ਕਰੋ ਪਰ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਕਲਮ ਥੋਡੇ ਹੱਥਾਂ ਚ ਦੇਣੀ ਹੈ ਜਾਂ ਨਹੀਂ ਇਹ ਫੈਸਲਾ ਸਰਕਾਰ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 30, 2023