डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के माईहीरा गेट स्थित Sweety Juice Baar के नूडल्स में बिच्छू जैसा कीड़ा निकलने से जबरदस्त हंगामा हुआ। कुछ लोगों का आरोप था कि नूडल्स में बिच्छू निकला है।
ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज
स्वीटी जूस बार के बाहर हंगामा करने वाली महिला ने बताया कि उसने जोमैटो के माध्यम से स्वीटी जूस बार से न्यूडल्स का आर्डर दिया था। जब उनकी बेटी के न्यूडल खाए। तो उनकी बेटी ने दो-तीन चम्मच नूडल के खाने के बाद कुछ अजीब सी चीज न्यूडल में देखी।
इसके बाद उसने अपनी मम्मी को बताया कि न्यूडल्स में कुछ अजीब सी चीज उसे दिखाई दे रही है। महिला का आरोप है कि जब उसने उस चीज को चेक किया तो वह बिच्छू था।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
इस घटना के बाद उसने दुकानदार से बात करनी चाहिए लेकिन उसने उनकी एक न सुनी जिसके बाद महिला द्वारा इस मामले को लेकर हंगामा किया जा रहा है। इस खबर की लाइव वीडियो देखने के लिए क्लिक करें – https://www.facebook.com/dailysamvadpunjabi1/