फरीदकोट। Punjab News: पंजाब के फरीदकोट शहर से बड़ी खबर है। शहर के जर्मन कालोनी में गुरुद्वारा साहिब के प्रधान पद को लेकर दो गुटों के बीच तकरार हो गई। इसके बाद बहस इतनी बढ़ी की जमकर लात घूंसे चले। दोनों गुटों की तकरार बाद में तीखी भिड़ंत में तब्दील हो गई।
इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई
दोनों पक्षों ने गुरु ग्रंथ साहिब की मौजूदगी में गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को तार-तार करते हुए एक-दूसरे पर कृपाण से हमला कर दिया। हमले में एक महिला श्रद्धालु भी घायल हो गई।
#WATCH पंजाब के फरीदकोट शहर में जर्मन कालोनी में गुरुद्वारा साहिब के प्रधान पद पर काबिज होने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर चले लात घूंसे#DailySamvad #Gurudwara #Punjab pic.twitter.com/rucGL8BriO
— Mahabir Jaiswal (@mahabirjaiswal) September 17, 2022
बहस उस समय में लड़ाई में तब्दील हो गई जब प्रधान के चुनाव को लेकर बातचीत चल रही थी, वहीं गुरुद्वारा साहिब की मौजूदा कमेटी और पूर्व कमेटी के सदस्यों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते लड़ाई में तब्दील हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल, घटना को लेकर और विवरण जुटाया जा रहा है।
PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए गए 8 चीते, सामने आई VIDEO
https://youtu.be/Ec5cjhadMH0