डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कई दिग्गज भाजपा ज्वाइन कर लिया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा ने कांग्रेसी नेताओं को भाजपा ज्वाइन करवाया। इस मौके पर भाजपा के कई बड़े नेता भी मौजूद थे।
सीनियर कांग्रेस के नेता बलबीर सिद्धू, अमरीक ढिल्लो, केवल ढिल्लों, राजकुमार वेरका, सुंदर शाम अरोड़ा औऱ गुरप्रीत कांगड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह भी बीजेपी में शामिल हो गए। अकाली दल के स्वरूप सिंगला ने भी भाजपा ज्वाइन कर लिया। इन सभी को पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन करवाया गया।
इससे पहले सुनील जाखड़ के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलबीर सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा, गुरप्रीत कांगड़, डा. राजकुमार वेरका भी बैठक हुई ई। इसके बाद कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की प्रतिक्रिया आई। वडिंग ने कहा कि जिसे जाने है कांग्रेस से जाए, किसी को रोका नहीं जाएगा।
कांग्रेस में बड़ी बगावत, कई दिग्गज BJP में होंगे शामिल
https://youtu.be/go7HFcF-mZw