डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से अकाली और भाजपा पूरी तरह से साफ हो गई है। जालंधर की 9 सीटों में से 5 सीट कांग्रेस के खाते में गई है, जबकि 4 सीट आम आदमी पार्टी ने जीत ली। इसी तरह लुधियाना से कांग्रेस पूरी तरह से साफ हो गई है। लुधियाना की 14 सीटों में आम आदमी पार्टी ने 13 सीटें अपने कब्जे में कर लिया, जबकि 1 सीट को अकाली दल जीतने में कामयाब रहा है।
इसी तरह अमृतसर से भी भाजपा का खाता नहीं खुला। यहां भाजपा पूरी तरह से साफ हो गई। अमृतसर की 10 सीटों में आम आदमी पार्टी ने 8 सीटें जीत लिया। जबकि अकाली दल ने एक सीट और कांग्रेस ने एक सीट जीती है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के गढ़ पटियाला से आम आदमी पार्टी ने सभी 9 सीटों पर जीत हासिल की है।
पढ़ें जिलेवार रिपोर्ट
- मोगा – 4 आप
- मानसा – 3 आप
- संगरूर – 5 आप
- बरनाला – 3 आप
- मलेरकोटला – 2 आप
- पटियाला – 9 आप
- पठानकोट – कांग्रेस-1, आप – 1, भाजपा – 1
- गुरदासपुर – कांग्रेस-5, आप – 2
- अमृतसर – आप – 8, अकाली दल-1, कांग्रेस – 1
- कपूरथला- कांग्रेस-3, अन्य – 1
- तरनतारन – 5 आप
- जालंधर – कांग्रेस – 5, आप – 4
- होशियारपुर – आप-5, कांग्रेस -1, भाजपा -1
- नवांशहर – आप – 1, अकाली दल 2
- मोहाली – आप – 2
- फतेहगढ़ साहिब – आप – 3
- लुधियाना – 13 आप, अकाली दल – 1
- रूपनगर आप -3
- फिरोजपुर – आप – 4
- फाजिल्का – कांग्रेस – 1, आप – 3
- फरीदकोट – आप – 3
- बठिंडा – आप 5, अकाली दल – 1
- मुक्तसर- कांग्रेस-1, आप – 3