CBSE 12th Result 2021 Live Updates: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स अपना सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 बोर्ड के आधिकारिक रिजल्ट पोर्ट्ल, cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। इन सबके अतिरिक्त स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी भारत सरकार के डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं।
दूसरी तरफ, सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी किये गये आकड़ों के अनुसार इस वर्ष 12वीं के 99.37 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इस बार भी लड़कियां लड़कों से आगे हैं। जहां 99.67 फीसदी छात्राएं सफल हुई हैं तो वहीं दूसरी ओर 99.13 फीसदी लड़के सफल हुए हैं।
सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी किये गये आकड़ों के अनुसार इस वर्ष 12वीं के 99.37 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इस बार भी लड़कियां लड़कों से आगे हैं। जहां 99.67 फीसदी छात्राएं सफल हुई हैं तो वहीं दूसरी ओर 99.13 फीसदी लड़के सफल हुए हैं। सीबीएसई से संबद्ध 14,088 स्कूलों ने आज सीबीएसई कक्षा 12 वीं के परिणाम प्राप्त किए हैं। पिछले साल स्कूलों की संख्या 13,108 थी। सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 65,184 से अधिक स्टूडेट्स के फिलहाल रोके गये हैं।
स्टूडेंट्स अपना सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 को या तो पहले से बुकमार्क करके रख सकते हैं और घोषणा के बाद तुरंत पेज पर जाकर अपना रोल नंबर भरकर रिजल्ट देख पाएंगे। वैकल्पिक तौर पर स्टूडेंट्स नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि वे अपना सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर देख पाएंगे। हालांकि मार्कशीट और सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी स्टूेंट्स को डिजीलॉकर ऐप्प से डाउनलोड करनी होगी।