डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पंजाब में फिर से कर्फ्यू की टाइमिंग बदल दी गई है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद इसका खुलासा किया।
सुनील जाखड़ के मुताबिक पंजाब में कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए सरकार ने फैसला किया है कि अब कर्फ्यू शाम 6 बजे शुरू होगा और सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अब शहरी क्षेत्रों में दुकानें शाम 5.00 बजे बंद हो जाएंगी।
सुनील जाखड़ ने कहा कि मांग के मुकाबले पंजाब को केंद्र से कम ऑक्सीजन मिल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब ऑक्सीजन संकट का सामना कर रहा है और इसकी आपूर्ति हरियाणा में अटकी हुई है।
मंडप में सात फेरे लेने से पहले हवालात पहुंचा दूल्हा, देखें Live
https://youtu.be/Gmo7RdS1TNw