डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के विधायक सुखपाल सिंह खैरा के चंडीगढ़ सेक्टर पांच स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा। जानकारी के अनुसार यह छापा धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के आरोप में पड़ा है। ईडी की टीम सुबह ही खैरा के घर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं खैरा के वकील सरताज सिंह ने आरोप लगाया कि ईडी की टीम ने उन्हें अंदर नहीं आने दिया। टीम कागज खंगाल रही है लेकिन किस मामले में ये कार्रवाई हुई है, इस बारे में हमें अभी मालूम नहीं है। इसके अलावा खैरा के भुलत्थ स्थित आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची है। वहां भी कार्रवाई जारी है।
भुलत्थ से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने सुखपाल सिंह खैरा ने बाद में विधानसभा से भी इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया था। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने अपनी पंजाब एकता पार्टी बना ली थी। बाद में उन्होंने पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के साथ समझौता किया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था।
इस्तीफा देते समय उन्होंने कहा था कि वे 2017 में आम आदमी पार्टी के चिह्न पर एमएलए चुने गए थे। लेकिन पंजाब में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के वालंटियरों को तब धोखा दिया जब उन्होंने ड्रग्स मामलों के दागी पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांग ली। खैरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा जैसी भ्रष्टाचारी पार्टियों का मुकाबला करने के लिए उन्होंने अपनी जैसी सोच वाली पार्टियों के साथ गठजोड़ कर प्रदेश स्तर पर पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस बनाया है। सुखपाल खैरा हमेशा सरकार के खिलाफ मुखर रहे हैं।
तो अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती इसलिए भाजपा में आए, देखें इंटरव्यू
https://youtu.be/ws9nbQT5Q8o