डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। यहां भाजपा के एक नेता शराब की अवैध सप्लाई और बिक्री में पुलिस के हत्थे चढ़ा है। फिलहाल जालंधर पुलिस ने अभी तक भाजपा नेता का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। फिलहाल पूरे मामले में मैनज करने का काम भी शुरू हो गया है। इस घटनाक्रम से भाजपा के नेताओं में बेचैनी है।
जानकारी के मुताबिक जालंधर के जमशेर रोड पर स्थित परागपुर पुलिस चौकी में भाजपा के एक नेता को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि इसके पास से अवैध शराब की पेटी बरामद हुई है। चौकी इंचार्ज सुरेंद्र पाल ने बताया कि परागपुर रोड पर पुलिस की ओर से रोड पर नाकाबंदी की गई थी और वही एक गाड़ी को नाके पर रोका गया और जिसकी डिक्की से करीब 6 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है।
चौकी प्रभारी के मुताबिक सुरेंद्र पाल ने बताया कि अवैध शराब पकड़ने के बाद पूछताछ चल रही है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक उक्त नेता का नाम नहीं बताया है। सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर नेता का नाम बताएगी।
अर्धनग्न हालत में लड़कियों के साथ पकडे़ गए जालंधर के चार बुकीज, देखें Video
https://youtu.be/TAsqqU1D_7A