डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राजकुमार गुप्ता का मंगलवार रात्रि देहांत हो गया। वह काफी दिन से ही बीमार चल रहे थे और उनका स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार रात्रि अचानक उनका देहांत हो गया।
[ads1]
पूर्व पार्षद पवन गुुप्ता के ने बताया कि उनकी अंतिम यात्रा बुधवार दोपहर 12 बजे उनके निवस स्थान विंडसर पार्क से शुरु होगी व अंतिम संस्कार दोपहर 12ः30 बजे किया जाएगा। वह लगभग 85 साल के थे। 1960 से राजनीति में आए राजकुमार गुप्ता कई बार पार्षद रहने के बाद विधायक बने।
[ads2]
श्री गुप्ता कांग्रेस के जिला प्रधान और स्माल स्केल इंडस्ट्री के चेयरमैन भी रहे। राज कुमार गुप्ता ने विधायक रहते हुए शहर में काफी विकास कार्य करवाए थे। राजनीति में राजकुमार गुप्ता ने जब भी चुनाव लड़ा हमेशा जीत ही दर्ज की। राज कुमार गुप्ता अपने पीछे बेटे बेटियां व भरपुरा परिवार छोड़ गए। उनके स्वर्गवास होने पर शहर में शोक कि लहर है। कई गणमान्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।