डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब भाजपा को 17 जनवरी को नया अध्यक्ष मिलेगा। इस संबंध में जालंधर में अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए 16 जनवरी को नामांकन किया जाएगा। नए अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया 2 दिनों तक चलेगी।
पंजाब भाजपा के नए प्रधान को लेकर पार्टी में मशक्कत शुरू हो गई। मौजूदा प्रधान श्वेत मलिक अमृतसर के हैं, चर्चा यह है कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के नजदीकी हरिंदर सिंह खालसा को पंजाब भाजपा का प्रधान बनाया जा सकता है।