डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की नेतृत्व वाली कैबिनेट (Punjab Cabinet) में जल्द बड़े स्तर पर फेरबदल होने जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर
आम आदमी पार्टी (AAP) ने लोकसभा चुनाव में पांच कैबिनेट मंत्रियों व तीन विधायकों को चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन उनमें केवल संगरूर लोकसभा क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ही जीत दर्ज करवाने में कामयाब रहे। इसलिए कैबिनेट में फिर बदल होने जा रहा है।
कैबिनेट में फेर बदल कुछ दिनों में संभव
फिलहाल आम आदमी पार्टी अभी जीत का जश्न मना रही है। इसलिए कैबिनेट में फेर बदल कुछ दिनों में संभव होगा। जानकारी के अनुसार इस बार होने वाली कैबिनेट में विस्तार में कई दिग्गज नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इसका फैसला कुछ दिनों में मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद लेंगे।
विवादों में रहे मंत्री हटाए जाएंगे
सूत्रों के अनुसार जिन मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, उनमें विवादित मंत्रियों व बेहतर परफॉर्मेंस ना देने वाले मंत्री रडार पर है। ऐसे मंत्री को हटाया जा सकता है, जिसके चलते लोकसभा चुनाव में नुकसान हुआ है। ये मंत्री विवादों में रहा है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के इस ट्रैवल एजैंट के पास वीजा लगवाने मत जाना, नहीं तो ठग लेगा
वहीं, आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि, गुरमीत सिंह मीत हेयर के बदले मालवा से ही नए चेहरे को प्राथमिकता के आधार पर कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। जबकि इस बार के कैबिनेट के विस्तार में माझा, मालवा और दोआबा तीनों क्षेत्रों की भागीदारी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।