डेली संवाद, वाराणसी। Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election Result 2024 LIVE) के मतदान के बाद आज भाजपा कांग्रेस समेत देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों की किस्मत का फैसला होगा।
यह भी पढ़ें: कौन है पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन, जो करने जा रही हैं शहबाज के साथ शादी
मतगणना शुरू हो चुकी है और रुझानों में बड़ा उलटफेर हो गया है, पीएम मोदी वाराणसी से पीछे चल रहे हैं। वाराणसी में बड़ा उलटफेर, पीएम मोदी चल रहे पीछे। यहां से कांग्रेस के अजय राय आगे चल रहे हैं।
- चांदनी चौक में कांग्रेस के जेपी अग्रवाल आगे।
- कर्नाटक में भी NDA का जलवा देखने को मिल रहा है। कंगना, गडकरी और पवन सिंह आगे चल रहे हैं।
- यूपी के पीलीभीत सीट से सपा उम्मीदवार भगवत सरण अग्रवाल आगे चल रहे हैं।
- मेरठ से अरुण गोविल आगे चल रहे हैं।
- रुझानों में एनडीए अब 240 सीटों पर आगे हो गया है। I.N.D.I.A 126 पर आगे है।
- ज्योतिरादित्या सिंधिया गुणा से आगे चल रहे हैं।
- कंगना रनौत मंडी लोकसभा सीट से आगे चल रही हैं। यहां विक्रमादित्या सिंह पीछे चल रहे हैं।