डेली संवाद, जालंधर/संगरूर। Punjab News: Lok Sabha Election 2024- कांग्रेस नेता और संगरूर से लोकसभा के प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैहरा (Sukhpal Singh Khaira) के विवादित बयान पर पूर्वांचल विकास महासभा के चेयरमैन दीनानाथ प्रधान ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता संकीर्ण विचारधारा के हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में गैर पंजाबी मेहनत कर पंजाब की आर्थिक स्थिति को सुधारने में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम
दीनानाथ प्रधान ने कहा कि कांग्रेस के नेता सुखपाल खैहरा का इस तरह से बयानबाजी से गैर पंजाबियों में रोष है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सुखपाल सिंह खैहरा इस बयान पर माफी मांगे। वहीं, पूर्वांचल विकास महासभा के वीपी गुप्ता ने सुखपाल खैहरा की जमकर निंदा की है।

गैर पंजाबी लोग दिनरात मेहनत करते हैं
वीपी गुप्ता ने कहा है कि पंजाब के खेतों और फैक्ट्रियों में गैर पंजाबी लोग दिनरात मेहनत करते हैं, अपना पसीना बहाते हैं। तब जाकर खेतों में अनाज उगता है, फैक्ट्रियों में काम होता है। खैहरा के अपने बयान पर माफी मांगनी होगी। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि खैहरा की इस टिप्पणी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
खैहरा ने यह कहा था
आपको बता दें कि पिछले दिनों सुखपाल खैहरा ने कहा कि गैर पंजाबी लोग पंजाब पर कब्जा कर पंजाबियत खत्म कर देंगे। पंजाब पंजाबियों का है। यहां पर गैर पंजाबी यानी दूसरे राज्यों से आने वालों को वोट का अधिकार नहीं होना चाहिए। न उन्हें पंजाब में नौकरी मिले और न ही घर बनाने देना चाहिए।

पगड़ीधारियों के लिए जगह नहीं होगी
खैहरा ने दिड़बा के गांव खेतला में चुनावी सभा में भी कहा कि जैसे पंजाब से लोग विदेश जा रहे हैं और दूसरे राज्यों से लोग यहां आ रहे हैं, उससे साफ है कि कुछ वर्षों में पंजाब में पगड़ीधारियों के लिए जगह नहीं होगी। हिमाचल की तरह पंजाब में भी गैर-पंजाबियों के खिलाफ कानून लाया जाए। खैहरा ने कहा कि दूसरे राज्यों से लोग पंजाब आएं और पैसा कमाकर चले जाएं।
कांग्रेस नेता चन्नी ने भी था विवादित बयान
यह पहली बार नहीं जब किसी कांग्रेस नेता ने दूसरे राज्यों के लोगों पर निशाना साधा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने भी विवादित बयान दिया था।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
चन्नी ने रूपनगर में चुनाव प्रचार करने पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में कहा था कि उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली के भइये जो पंजाब में आकर राज करना चाहते हैं, उन्हें पंजाबी घुसने नहीं देंगे। हालांकि इसके बाद चन्नी चुनाव हार गए। उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी थी।