डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: लोकसभा चुनावों के चलते जहां पंजाब सियासत गरमाई हुई है वहीं दलबदल का सिलसिला भी लगातार जारी है। इस बीच जालंधर कैंट अहम खबर सामने आई है।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
जालंधर कैंट से पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ (Former MLA Jagbir Singh Brar) आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए है। बीजेपी महासचिव तरुण चुघ ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक के.डी. भंडारी भी मौजूद रहे।
![Punjab News: AAP को छोड़कर BJP में शामिल हुए ये पूर्व विधायक 2 Jagbir Brar](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/05/Jagbir-Brar.jpg)
आपको बता दें कि जगबीर सिंह बराड़ शिरोमणि अकाली दल से जालंधर कैंट से विधायक रह चुके हैं। वह मनप्रीत बादल के करीबी रहे हैं और अकाली दल छोड़कर मनप्रीत बादल द्वारा बनाई गई नई पार्टी पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब में शामिल हो गए थे।
यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम
इसके बाद उन्होंने कांग्रेस दामन थाम लिया और 2022 में जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले वह कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।