डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: देशभर में गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही है। पंजाब की बात करें तो यहां गर्मी का प्रकोप तेज है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, जिससे गर्मी और बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
वहीं 9 मई से तीन दिनों तक पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। जिससे पारे में गिरावट से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, पंजाब में रविवार को अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के करीब है।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
समराला में सबसे अधिक तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर समेत पटियाला और लुधियाना का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। अमृतसर का तापमान 40.2 डिग्री, लुधियाना का तापमान 39.4 डिग्री, पटियाला का तापमान 40.4 डिग्री, पठानकोट का तापमान 40.0 डिग्री, बठिंडा का तापमान 39.0 डिग्री, फरीदकोट का तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज
वहीं पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालाँकि यह अभी भी सामान्य के करीब है। पठानकोट का न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री रहा। जबकि अमृतसर में 20.0, पटियाला में 23.6, पठानकोट में 20.0, बठिंडा में 22.6, गुरदासपुर में 22.0, बरनाला में 25.5, फरीदकोट में 24.3, फिरोजपुर में 22.7, जालंधर में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।