डेली संवाद, जालंधर। Salman Khan Firing: अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के रिश्तेदार अनमोल बिश्नोई के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया है। मुंबई पुलिस ने 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
इस संबंध में मुंबई पुलिस ने एजेंसियों के साथ एक रिपोर्ट भी साझा की है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने पिछले दिनों जालंधर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसने मुख्य आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को हथियार उपलब्ध कराये थे। आरोपियों की पहचान सोनू सुभाष चंद्रा (37) और अनुज थापन (32) के रूप में हुई है।