डेली संवाद, हरियाणा। Haryana Politics: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ खट्टर कैबिनेट ने भी सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
अब हरियाणा में नए सिरे से सरकार का गठन किया जाएगा। बता दे कि हरियाणा में बीजेपी और JJP (जननायक जनता पार्टी) का गठबंधन टूट गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी नई सरकार बनाने का दावा कर सकती है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
हरियाणा में जजपा से गठबंधन टूटा लेकिन बहुमत भाजपा के ही पास है। हरियाणा में सीएम चेहरा बदलने की भी चर्चाएं हैं। हालात को देखते हुए भाजपा ने पर्यवेक्षक के तौर पर अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ को चंडीगढ़ भेजा है।