डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना में पति ने पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। बीती रात उसके पति को जैसे ही पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड के बारे में सूचना मिली तो वह तुरंत पत्नी के कमरे पहुंचा। इस दौरान पति ने खूब हंगामा किया। बॉयफ्रेंड और पत्नी की जमकर धुनाई की।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
जानकारी देते हुए महिला ने कहा कि वह दोराहा की रहने वाली है। उसके एक बेटा है। उसका बॉयफ्रेंड बठिंडा का है। वह कुछ महीने पहले उसके साथ मलेशिया गई। उसके ससुराल पक्ष ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिस कारण उसे बॉयफ्रेंड के साथ वापस आना पड़ गया। वह ससुराल पक्ष की मारपीट से परेशान है।
पिछले 2 महीने से अपने घर से भागी थी महिला
महिला ने कहा कि वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती। इस कारण वह पिछले 2 महीने से अपने घर से भागी हुई है। यहां वह सुभानी बिल्डिंग नजदीक किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। उसका पति अपने साथियों को लेकर उसके कमरे में आ गया। उसने उससे जमकर मारपीट की।
उसके बॉयफ्रेंड पर डंडों और रॉड से हमला किया। इस कारण उसकी हालत नाजुक है। बॉयफ्रेंड की हालत इतनी गंभीर है कि उससे चला भी नहीं जा रहा। महिला के मुताबिक, उन्हें ढूंढने के लिए कुछ लोग सिविल अस्पताल भी आए, लेकिन किसी तरह उसने छिपकर अपनी जान बचाई।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
महिला के मुताबिक, वह इस मामले की पुलिस को शिकायत देगी। महिला के बॉयफ्रेंड ने कहा कि उसने बठिंडा में अपने परिवार वालों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद वह अगली कार्रवाई करवाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में शिकायत का इंतजार किया जा रहा है।