डेली संवाद, चंडीगढ़। Propose Day 2024: वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) शुरू हो चुका है। कल 7 फरवरी को रोज़ डे (Rose Day) मनाया गया। आज यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे (Propose Day) मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार करते हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी‘
अक्सर लोग जिससे प्यार करते हैं उससे अपनी भावनाओं का इजहार नहीं कर पाते और मन ही मन उससे प्यार करते रहते हैं। हालांकि, वैलेंटाइन वीक का हर दिन प्रेमियों को अपने प्रिय के साथ इस दिन को मनाने और उनके प्रति अपने प्यार का इजहार करने का मौका देता है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
- प्रपोज डे के मौके पर हिम्मत जुटाएं और अपने प्रियजन को बताएं कि आप उनसे प्यार करते हैं। मैं तुमसे प्यार करता हूं ये कहना मुश्किल नहीं है, लेकिन प्यार का इजहार करने का तरीका सही होना चाहिए। अगर आप अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें।
- अगर आप किसी लड़की से अपने प्यार का इजहार करने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि वह कितनी भी मॉडर्न क्यों न हो, दिल से भारतीय है। प्यार का इजहार करने में जल्दबाजी न करें। धैर्य रखें और पहले उनके दिल की बात समझें, फिर प्रपोज करें।
- प्रेम प्रस्ताव तभी प्रभावी होगा जब आप अपनी ड्रीम गर्ल की पसंद-नापसंद के बारे में जानेंगे, ताकि अपने प्यार का इजहार करते समय आप कुछ ऐसा न कहें या न करें जो उसे पसंद न हो।
- किसी से अपने प्यार का इज़हार करने से पहले यह जान लें कि वह किसी और के साथ रिलेशनशिप में है या नहीं। वह किसी और को पसंद नहीं करती।
- प्यार को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आप उनसे बिना शर्त प्यार करते हैं, इसे अपने व्यवहार और शब्दों से भी जाहिर करें। अगर वह आपके व्यवहार से जानती है कि आप उससे प्यार करते हैं, तो आपके प्रपोज करने पर वह तुरंत हां कह सकती है।
- जिस व्यक्ति को आप पसंद करते हैं और प्रपोज करते हैं उसे यह महसूस कराएं कि आप उनके और उनके परिवार के बारे में जानने में रुचि रखते हैं। आप अपने पार्टनर को अपने परिवार के बारे में भी बता सकते हैं ताकि वह समझ सके कि आप उसे लेकर गंभीर हैं।
- अपने पार्टनर को यह एहसास दिलाएं कि वह दूसरों से अलग है और वह आपके लिए इतना खास क्यों है।