डेली संवाद, जालंधर। Guruwar Ke Upay: आज गुरुवार है। सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। ऐसे में गुरुवार के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने का विधान है। इस दिन विवाहित और अविवाहित महिलाएं व्रत करती हैं और विधिपूर्वक श्रीहरी की पूजा करती हैं।
मान्यता है कि ऐसा करने से साधक की सभी मनचाही मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार के उपायों का उल्लेख किया गया है, जिनको करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख और शांति का आगमन होता है।
गुरुवार के उपाय (Guruwar Ke Upay)
गुरुवार के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद सूर्य देवता को जल अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करें और घी का दीपक जलाकर आरती करें। साथ श्रीहरी के मंत्रों का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी‘
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। इस दौरान 7 तुलसी दल हाथ में लेकर ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र जाप कर भगवान विष्णु को अर्पित कर दें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक बेहतर होती है।

इसके अलावा गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान सहस्रनाम का पाठ करें। इसके पश्चात भगवन को पीले फल और मिठाई का भोग लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान को जीवन में तरक्की मिलती है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
गुरुवार के दिन घर के किसी कमरे या पूजा मंदिर में हल्दी की माला टांगें। साथ ही श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी को लड्डू का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके घर में हमेशा सुख- समृद्धि बनी रहेगी।