डेली संवाद चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब के लिए राहत की खबर है। अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। कल शाम उत्तर भारत पर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरी तरह खत्म हो गया है।
पंजाब-हरियाणा के ज्यादातर जिलों में मंगलवार सुबह धूप खिली है। हालांकि, कुछ इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक दोनों राज्यों में मौसम साफ रहेगा। हरियाणा में धूप निकलने के बावजूद तापमान में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी‘
औसत तापमान पिछले दिन की तरह ही दर्ज किया जा रहा है। यह तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री कम है। पंजाब में अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल सूरज निकलने के बाद पारे में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। आने वाले 5 दिनों में तापमान में 2 डिग्री का सुधार होगा और स्थिति सामान्य हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
चंडीगढ़ में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। पिछले कुछ दिनों से बारिश और ओलावृष्टि के कारण यहां का तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री नीचे है। उधर, हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के बाद स्थिति सामान्य होने में एक-दो दिन का समय लग सकता है। अब यहां तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।