मुंबई। दबंग से चर्चा में आई फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कौन बनेगा करोड़पति में 11 वें सीजन में एक सवाल के जवाब को लेकर लगातार ट्रोल हो रही हैं। बिग बी ने सोनाक्षी सिन्हा और उसके सह-प्रतियोगी से पूछा ‘रामायण के अनुसार, हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लेकर आए थे?’ इस सवाल का जवाब सोनाक्षी सिन्हा नहीं दे सकीं। जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है।
सोनाक्षी सिन्हा खेल में दिए गए चार विकल्पों में उलझन में थी। विकल्प थे, ए- सुग्रीव, बी- लक्ष्मण, सी- सीता और डी- राम। सोनाक्षी के सवाल का जवाब नहीं आने के कारण उन्हें एक लाइफ लाइन का उपयोग करना पड़ा और इसी के लिए सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर ने लिखा, ‘पिता का नाम शत्रुघ्न, चाचा का नाम राम, लक्ष्मण, भरत, भाइयों का नाम लव और कुश, बंगले का नाम रामायण यह महिला शिक्षा और बेटी बचाओ, बेटी पढाओं की ध्वजवाहक हैं लेकिन इन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे।
वहीं एक अन्य ट्रोलर ने लिखा है कि अभी मैंने सोनाक्षी सिन्हा का क्लिप देखा है। जिस विशेषज्ञ ने उत्तर दिया है उनका अभिवादन। जिस प्रकार उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के मुंह पर उनकी मूर्खता पर प्यार से चांटा जड़ा है। वह स्तुतिपूर्ण हैं। मुझे विशेषज्ञ का नाम नहीं पता अगर आपको उनका नाम पता है तो बताए।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।