डेली संवाद, अमेरिका। America-India News: खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) की हत्या की साजिश के मामले में न्यूयॉर्क कोर्ट ने अमेरिकी सरकार को आदेश दिया है कि वह निखिल गुप्ता को उन सबूतों की जानकारी दे, जिनके आधार पर उसे आरोपी बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
बताया जा रहा है कि कोर्ट में निखिल गुप्ता के वकील ने अपने मुवक्किल पर लगे आरोपों के सबूतों की जानकारी मांगी है, जिससे वह उसका बचाव कर सकें। बताया जा रहा है कि अमेरिकी जज ने अमेरिका सरकार को तीन दिन का समय दिया है।
जज ने अमेरिकी सरकार को तीन दिन के अंदर निखिल के वकील को सबूतों की जानकारी देने को कहा है। बता दे कि 52 वर्षीय निखिल गुप्ता पर गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के लिए सुपारी लेने का आरोप है। अमेरिकी न्याय विभाग ने 29 नवंबर 2023 को भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रचने के आरोप में निखिल गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
केस दर्ज करते समय न्याय विभाग ने उस व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया जिसकी हत्या की योजना बनाई गई थी, लेकिन अमेरिकी मीडिया ने एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया कि सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश रची गई थी।