डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में Edu Star Group के ट्रेवल एजेंट स्वराज पाल सिद्धू, उनकी पत्नी अर्शप्रीत कौर और विनोद अरोड़ा पर करीब 2 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप लगा है। आरोप है कि सिद्धू दंपति ने विनोद अरोड़ा के साथ मिलकर कईयों को ठगा और विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा व दस्तावेज थमा दिए।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
आज प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पीड़ित हरपिंदर सिंह ने बताया कि उनकी बेटे को विदेश भेजना था। Edu Star Group के ट्रेवल एजेंट स्वराज पाल सिद्धू, उनकी पत्नी अर्शप्रीत कौर और विनोद अरोड़ा से मिले, इन लोगों ने 15 लाख रुपए पहले दिए।
एजैंट ने दिए फर्जी वीजा
इसके बाद जब वीजा और अन्य कागज आए तो उसे चेक करवाया तो फर्जी निकला। इसे लेकर जालंधर पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई की। इस दौरान स्वराज पाल सिद्धू दफ्तर बंद कर के फरार हो गया।
![Jalandhar News: जालंधर के Edu Star Group के ट्रैवल एजैंट ने 2 करोड़ रुपए ठगे, देखें VIDEO 2 Jalandhar Fraud News](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2023/12/Jalandhar-Fraud-News.jpg)
चार लोगों से ठगे करोड़ रुपए
इसी तरह प्रेस कांफ्रेंस में तीन अन्य लोगों न आरोप लगाया। इन तीनों के भी 40 से 45 लाख रुपए सिद्धू दंपति और विनोद अरोड़ा ने ठगे है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील
उधर, इस संबंध में Edu Star Group के ट्रेवल एजेंट स्वराज पाल सिद्धू, उनकी पत्नी अर्शप्रीत कौर और विनोद अरोड़ा से पक्ष जानने के फोन किया तो इनके मोबाइल स्विच आफ बता रहे थे।