डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबर सामने आती रहती है लेकिन एक बार पंजाब के युवक की मौत की खबर नहीं बल्कि पंजाब के युवक की विदेश में लापता होने की खबर सामने आ रही है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
खबर है कि जालंधर का युवक विदेश में लापता हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर का युवक लंदन में लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि युवक ईस्ट लंदन में पढ़ाई करने के लिए गया था लेकिन 3 दिन से उसकी कोई खबर नहीं मिल रही है।
अंतिम बार गुरशमन को पूर्वी लंदन के कैनरी वार्फ पर देखा गया
लापता युवक की पहचान गुरशमन सिंह भाटिया निवासी मॉडल टाउन के रूप में हुई है जिसकी उम्र 23 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अंतिम बार गुरशमन सिंह भाटिया को पूर्वी लंदन के कैनरी वार्फ पर देखा गया था।
लॉफबोरो यूनिवर्सिटी से कर रहा पोस्ट ग्रेजुएट
बता दे कि गुरशमन सिंह बीते साल दिसंबर में ही लंदन गया था। वह लॉफबोरो यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट कर रहा था। गुरशमन के लापता होने की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया है। वहीं उसने दोस्त भी लंदन में उसको लगातार ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने विदेश मंत्रालय से मांगी मदद
15 दिसंबर से लापता जीएस भाटिया की जानकारी को भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर शेयर कर विदेश मंत्रालय से मदद मांगी है। सिरसा ने भाटिया की तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विदेश मंत्रालय से इसमें दखल देने की मांग रखी है।