डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर के अर्जुन नगर के पास एक 18 वर्षीय युवती की जली हुई लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
वहीं मृतका की पहचान रागिनी पुत्री किशोरी लाल के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बस्ती बावा खेल थाने में गत दिवस 18 वर्षीय लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। बताया जा रहा है कि मृतका 10वीं कक्षा की विद्यार्थी थी।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
लड़की पिछले करीब 24 घंटे से लापता थी। आज सुबह करीब 10 बजे किसी ने उसके घर के पास वाले प्लाट में लड़की का अधजला हुआ शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है।