डेली संवाद, लुधियाना। Punjab Crime News: पंजाब के जिला लुधियाना में एक दिल्ली की महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से आई महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा होटल में जबरदस्ती की गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक महिला दिल्ली की रहने वाली थी और वह किसी काम को लेकर लुधियाना में आई हुई थी। जिसके कारण वह यैस बैंक के नजदीक एक होटल में रुकी हुई थी। वहीं उसके साथ वाले कमरे में आरोपी रूका हुआ था।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
आरोपी का नाम बलजिंदर सिंह बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला सुबह चाय पीने के बाद कमरे के बाहर टहल रही थी तभी साथ के कमरे वाले बलजिंदर सिंह ने उसको जबरदस्ती खींचकर उसको अपने कमरे में ले गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरु
कमरे में लेकर जाने के बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसके साथ अश्लील हरकतें की, जब महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी भाग गया। वहीं महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।