डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में लगातार गैंगेस्टरों द्वारा सिंगरों को निशाना बनाया जा रहा है। बीते दिन पंजाब सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर कनाडा में गैंगस्टरों द्वारा हमला किया गया है। इसी को लेकर अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
खबर है कि पंजाब सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के बाद अब पंजाब का एक और सिंगर गैंगेस्टरों के निशाने पर आ गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब पंजाबी सिंगर ऐली मांगट गैंगस्टरों के निशाने पर हैं। इस बात का खुलासा दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए 2 शूटरों द्वारा किया गया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
बताया जा रहा है कि दिल्ली के मयूर विहार में देर रात खालिस्तानी आंतकी अर्शदीप सिंह डल्ला के 2 गुर्गों और दिल्ली पुलिस के बिच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों गैंगेस्टरों को गोली लगने की खबर सामने आ रही है जिसके बाद पुलिस द्वारा दोनों गैंगेस्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
गिरफ्तार किए गए गैंगेस्टरों ने खुलासा करते हुए कहा कि वह दोनों आंतकी अर्शदीप सिंह डल्ला के कहने पर पंजाबी सिंगर ऐली मांगट को टारगेट करने जा रहे थे। यहां हम आपको बता दे कि पुलिस और गैंगेस्टरों के बीच यह मुठभेड़ नोएडा से अक्षरधाम जाने वाले रोड पर मयूर विहार के पास हुई है।