डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी को मजबूती को लेकर वार्ड-20 के इंचार्ज दीनानाथ प्रधान लगातार बैठक कर रहे हैं। दीनानाथ प्रधान ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए कई नियुक्तियां की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे वार्ड-20 से चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
जालंधर में नगर निगम चुनाव की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। इसी के तहत जालंधर वार्ड नंबर 20 (पुराना 16) के इंचार्ज दीनानाथ प्रधान द्वारा भी चुनावी मुहिम शुरू कर दी गई है। वार्ड के कई मोहल्ले में दीनानाथ प्रधान लोगों के साथ मीटिंग कर रहे हैं।
चुनाव को देखते हुए दीनानाथ प्रधान ने सुषमा गिल के घर बैठक की और इसके साथ ही उनको गली का प्रधान नियुक्त किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम के चुनावों में उनको मौका मिलता है तो वह वार्ड के लोगों की हर जरूरत को पूरा करेंगे।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वार्ड के सभी विकास कार्यों को भी जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के वार्ड में निरंतर विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड में किसी तरह की समस्या नहीं रहने दी जाएगी। इस दौरान लोगों ने कहा कि वे दीनानाथ प्रधान को ही पार्षद चुनेंगे।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
इस मौके पर हरीश कुमार राजू, नरिंदर प्रधान, ज्ञान चंद, नरिंदर डंड, प्रधान सुषमा देवी, ज्योति शर्मा, लगनदेव, बलदेव चंद, परसराम, विक्की लाल, राम कुमार, दिलबाग चंद, सुरिंदर कुमार, नीता रानी, प्रेम रानी व मुनीश सहित वार्डवासी उपस्थित थे।