डेली संवाद, जालंधर
वार्ड-16 में कांग्रेसी नेता और प्रधान दीनानाथ की मेहनत आखिरकार रंग लाई। भारत नगर में पेयजल की समस्या को लेकर लोगों के साथ रविवार को प्रधान दीनानाथ केंद्रीय हलके के विधायक राजिंदर बेरी से मुलाकात की। बेरी ने कहा है कि इसी महीने में भारत नगर में सबमर्सिबल पंप लगाया जाएगा।
प्रधान दीनानाथ ने बताया कि भारत नगर में ट्यूबवेल न होने से कालोनी में पानी की समस्या बनी हुई थी। जिसे लेकर कई बार विधायक राजिंदर बेरी से गुजारिश की गई थी। जिस पर आज विधायक राजिंदर बेरी ने कहा है कि इसी महीने 12 लाख रुपए की लागत से भारत नगर में सबमर्सिबल पंप लगाया जाएगा।
प्रधान दीनानाथ ने भारत नगर में अधूरी और कच्ची गलियों का मामला भी विधायक राजिंदर बेरी के समक्ष रखा। जिस पर बेरी ने कहा है कि कच्ची गलियां पक्की होंगी, इसके टेंडर भी हो गए हैं। एक दो दिनों में खुद विधायक बेरी भारत नगर में गलियों के पक्की करने के काम का उद्घाटन करेंगे। इस पर भारत नगर और लोक जनसेवा सोसाइटी के पदाधिकारियों ने जहां विधायक बेरी का आभार जताया है, वहीं दीनानाथ प्रधान को बधाई दी है।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।