डेली संवाद, नई दिल्ली। Egg Benefits For Hair: आमतौर पर लोग ब्रेकफास्ट में अंडे खाते हैं, इससे ऑमलेट, भुर्जी, सैंडविच और कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं। इसमें ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, प्रोटीन से भरपूर अंड़े बालों को स्वस्थ रखते हैं।
आजकल बालों की समस्याएं आम हैं। लोग बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं इनमें अधिक मात्रा में केमिकल होने के कारण ये बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आप अपने बालों पर अंडे अप्लाई कर सकते हैं जिससे आपको स्कैल्प से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
यह आपके बालों को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। अगर आप अपने हेयर केयर रूटीन में अंडे शामिल करते हैं, तो इससे आपके बाल सिल्की और शाइनी नजर आएंगे। तो चलिए जानते हैं, बालों पर अंडे लगाने के फायदे और इससे मास्क बनाने का तरीका।
बालों की ग्रोथ में सहायक
प्रोटीन से भरपूर अंडे आपके स्कैल्प को पोषण देते हैं। आप अपने बालों पर अंडे की जर्दी और सफेदी से मालिश कर सकते हैं। इससे आपके बाल तेजी से बढ़ेंगे। बालों को स्वस्थ रखने के लिए आप हफ्ते में एक-दो बार स्कैल्प पर अंडे लगा सकते हैं, जिससे बालों का झड़ना भी कंट्रोल हो जाएगा।
बालों को डैमेज होने से बचाएं
अक्सर बदलते मौसम में बाल काफी रफ और डल हो जाते हैं। अंडे में प्राकृतिक केराटिन के साथ प्रोटीन होता है जो बालों को डैमेज होने से बचाते हैं। इसके लिए अंडे की सफेदी में थोड़ा जैतून का तेल, नारियल का तेल, मिलाएं। इसे बालों पर लगाएं, कुछ देर बाद धो लें।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
जिन लोगों को ड्राई स्कैल्प की समस्या है, उनके लिए अंडे काफी गुणकारी साबित हो सकते हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए एक बाउल में अंडे तोड़ लें, इसे अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें एक-दो बड़े चम्मच अरंडी का तेल मिक्स करें। इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं, करीब आधे घंटे बाद शैम्पू से धो लें।
डैंड्रफ को दूर करने में मददगार
यह कंडीशनिंग हेयर मास्क है, जिसके इस्तेमाल से आप डैंड्रफ की समस्या से राहत पा सकते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए आपको एक कटोरे में एक पूरा अंडा फेंटना होगा, अब इसमें 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाएं, करीब 20 मिनट बाद पानी से धो लें।