डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में आए दिन बेअदबी के मामले दिन व दिन बढ़ते जा रहे है। ऐसा ही एक मामला जालंधर से सामने आ रहा है। खबर है कि जालंधर में गुटका साहब की बेअदबी हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर में नूरमहल के गांव सिद्ध हरी सिंह में गुटका साहिब की बेअदबी हुई है। बताया जा रहा है कि गुटका साहिब की बेअदबी करने वाला आरोपी ने गुटका साहिब के अंगों को पहले पावों के नीचे रौंदा फिर उसके बाद उन्हें आग लगा दी।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
बताया जा रहा है कि आरोपी की मां उस गुटका साहिब का पाठ करती थी। बता दे कि आरोपी अपनी मां के साथ लड़ाई कर रहा था और इसी दौरान उसने गुटका साहिब को फाड़ कर उसके अंगो को पैरों के नीचे रौंदा और उसके बाद उनको आग लगा दी।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
आरोपी का नाम अमरप्रीत बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक अमरप्रीत द्वारा ही इस वीडियो को बनाया गया जिसके बाद उसने इस वीडियो को अपनी मां के पास भेज दिया गया। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच की जा रही है।