डेली संवाद, चंडीगढ़। Digital Passport: देश में लोगों के पास कई दस्तावेज होते है और उन दस्तावेजों में पासपोर्ट (Passport) भी शामिल होता है। विदेश में यात्रा करने के लिए पासपोर्ट एक अहम दस्तावेज होता है। विदेश में यात्रा करने के साथ साथ यह दस्तावेज पहचान पत्र के तौर पर भी काम आता है।
यहां हम आपको बता दे कि बिना पासपोर्ट के आप विदेश में यात्रा नहीं कर सकते है। विदेश में यात्रा के लिए पासपोर्ट जरूरी है। अगर आप विदेश में जाना चाहते है तो आपके पास पासपोर्ट होना बहुत जरूरी है लेकिन आज भी बहुत सारे ऐसे लोग है जिनके पास अभी तक पासपोर्ट नहीं है।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
लेकिन क्या अपने डिजिटल पासपोर्ट (Digital Passport) के बारे में सुना है। आज हम आपको डिजिटल पासपोर्ट के बारे में बताने जा रहे है। आपको बता दे कि पहली बार कोई देश यात्रियों को भौतिक पासपोर्ट की बजाय अपने फोन पर उपलब्ध डिजिटल पासपोर्ट के साथ सीमा पार करने की अनुमति दे रहा है।
आपको बता दे कि ऐसा करने वाला पहला देश फिनलैंड है। फिनलैंड यात्रा को तेज, आसान और अधिक सुरक्षित करने के लिए डिजिटल पासपोर्ट लॉन्च करना वाला पहला देश बन गया है। देश ने 28 अगस्त को फिनएयर, फिनिश पुलिस और हवाईअड्डा संचालक फिनेविया के साथ साझेदारी में परीक्षण शुरू किया है।
फिनिश बॉर्डर गार्ड यह परीक्षण कर रहा है, जो हेलसिंकी हवाई अड्डे के सीमा नियंत्रण पर किया जाएगा और फरवरी 2024 तक जारी रहेगा। डिजिटल ट्रैवल क्रेडेंशियल (DTC) एक भौतिक पासपोर्ट का एक डिजिटल रूप है, जिसे स्मार्टफोन पर आसानी से डाउनलोड कर स्तोर किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
यह अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के मानकों का पालन करता है, जो डिजिटल यात्रा दस्तावेजों के लिए वैश्विक ढांचे पर काम कर रहा है। फिनलैंड के नागरिकों के लिए इन डिजिटल यात्रा दस्तावेजों को जारी किया गया है, जो लंदन, मैनचेस्टर और एडिनबर्ग से फिनएयर विमानों के जरिये यात्रा कर रहे हैं।
फरवरी 2024 के अंत तक अधिक संख्या में नागरिक सीमा नियंत्रण से गुजरने में सक्षम हो सकेंगे। डिजिटल पासपोर्ट यात्रियों के लिए कई सुविधाएं प्रदान करता है क्योंकि यह सीमा नियंत्रण पर प्रतीक्षा समय और कतारों को कम करता है।
यह सुरक्षा और गोपनीयता में भी सुधार कर सकता है और पहचान या दस्तावेज़ धोखाधड़ी को रोक सकता है। डिजिटल पासपोर्ट ई-पासपोर्ट से अलग है, जो भारत सहित 100 से अधिक देशों में पहले से ही उपयोग में हैं।
ई-पासपोर्ट एक चिप-सक्षम पासपोर्ट है जिसमें सुरक्षा बढ़ाने और पहचान सत्यापन के स्तर में सुधार करने के लिए बायोमेट्रिक पहचान पत्र होता है। जबकि डिजिटल भौतिक पासपोर्ट का एक रूप है, जिसे स्मार्टफोन में ले जाया जा सकता है। भौतिक पासपोर्ट के रूप में ले जाने की आवश्यकता नहीं होती है।