डेली संवाद, जालंधर। Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति को हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण उत्सव है। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है। यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है। यानी अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
आइए जानते हैं कि वर्ष 2024 में मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी। वर्ष 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव प्रातः 02 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस अवसर पर शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा।
मकर संक्रांति पुण्यकाल – 07 बजकर 15 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक
मकर संक्रांति महा पुण्यकाल – 07 बजकर 15 मिनट से 09 बजकर 06 मिनट तक
मकर संक्रांति का महत्व (Makar Sankranti Significance)
वेदों में मकर संक्रांति को महापर्व के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने पर सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। इसलिए इस दिन दान, तप, जप का विशेष महत्व है।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
सभी प्रकार के शुभ कार्य जैसे – पवित्र नदी में स्नान, भगवान सूर्य को नैवेद्य अर्पित करना, दान या दक्षिणा देना, श्राद्ध अनुष्ठान करना और व्रत पारण करना, मकर संक्रांति के दिन पुण्य काल में किए जाते हैं।
मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन पानी में काले तिल और गंगाजल मिलाकर स्नान करने से कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं। साथ ही सूर्य देव की कृपा भी प्राप्त होती है।