डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबरे सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा में पंजाब के युवक की मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की कनाडा में मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मृतक युवक की पहचान हनदीप सिंह हनी के रूप में हुई है जोकि 32 वर्ष का बताया जा रहा है। हनदीप सिंह हनी पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के गांव खरौड़ी का रहने वाला था। हनी की मौत की खबरे मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक हनी की अभी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। शादी के पास पत्नी कनाडा चली गयी थी जिसके 6 महीने बाद हनी भी अपनी पत्नी के पास कनाडा चला गया था। बताया जा रहा है कि 8 सितंबर तक हनी का शव गांव खरौड़ी आ सकता है। गांव में ही हनदीप का अंतिम संस्कार किया जाएगा।