डेली संवाद, जालंधर। Raksha Bandhan 2023: बहन भाई के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व हर वर्ष हम बहुत प्यार स्नेह और उल्लास के साथ मनाते है और एक दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को बयान करते हैं। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के स्कूलों के छात्रों ने रक्षा बंधन का पर्व ‘पर्यावरण की रक्षा’ के सन्देश के साथ मनाया।
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
इस अवसर पर छात्रों ने पेड़ को राखियां बांधते हुए उन्हें बचाने का प्रण किया। प्रिंसिपल मिनाक्षी ने कहा कि छात्रों ने पौधों को राखियाँ बांधकर उनकी रक्षा की शपथ ली क्योंकि रक्षा बंधन का पर्व रक्षा का सन्देश देता है और अगर हर कोई एक-एक पौधे की रक्षा का प्रण लेता है तो पर्यायवरण को हराभरा बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
इसके साथ ही छात्रों ने पृथ्वी पर राखी का चिन्ह बनाकर इस पवित्र पर्व के प्रति सम्मान प्रकट किया। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अगर इसी तरह से पर्यावरण का विनाश होता रहा तो आने वाले वर्षों में रक्षा बंधन, दीपावली और ऐसे अन्य पर्व नहीं मना पाएंगे। इस लिए सेंट सोल्जर द्वारा इस वर्ष रक्षा बंधन पर्व पर प्रयास किया गया है जिसके द्वारा हम सभी को पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।