डेली संवाद चंडीगढ़। Britney Spears: सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक बार ब्रिटनी स्पीयर्स एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ब्रिटनी स्पीयर्स की एक बार फिर शादी टूटने की कगार पर है।
ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा
यहां हम आपको बता दे कि यह तीसरी बार है जब ब्रिटनी की शादी टूटने जा रही है। 41 साल की ब्रिटनी और 29 साल की सेम असगरी ने 2022 में एक-दूसरे से शादी की थी। महज 14 महीने चली इस शादी में अब मतभेद इतने बढ़ गए हैं कि सेम ने इसके लिए कोर्ट का रुख कर लिया और तलाक की अर्जी दायर कर दी है।
ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी
यह भी जानकारी मिल रही है कि इस अर्जी के अनुसार सेम ने ब्रिटनी से गुजारे भत्ते की मांग भी की है। बता दे कि ब्रिटनी स्पीयर्स और सेम असगरी का रेलशनशिप काफी चर्चा में रहा है। पांच साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद इन दोनों ने शादी कर ली थी। इस कपल ने 2021 में सगाई और 2022 में शादी की थी।