डेली संवाद, चंडीगढ़। Darren Kent Passed Away: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ (Game Of Thrones) में अहम रोल निभाने वाले डैरेन केंट (Darren Kent) का बेहद कम उम्र में निधन हो गया है। डैरेन केंट के निधन की जानकारी हाल ही में सामने आई है।
![Darren Kent Passed Away: गेम ऑफ थ्रोन्स के एक्टर डैरेन केंट का 36 की उम्र में निधन 2 Game Of Thrones Actor Darren Kent Passed Away](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2023/08/game-of-thrones.jpg)
ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी
अभिनेता ने बीते शुक्रवार यानी 11 अगस्त को दुनिया को अलविदा कह दिया। डैरेन केंट अभी महज 36 साल के ही थे और बेहद कम उम्र में उनका निधन हुआ है। एक्टर के फैंस बेहद दुखी है और उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
अभिनेता के निधन की पुष्टि उनकी प्रतिभा एजेंसी, कैरी डोड एसोसिएट्स ने मंगलवार यानी बीते दिन 15 अगस्त को दी है। कैरी डोड एसोसिएट्स ने X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि ‘अत्यंत दुख के साथ हमें आपको बता रहे हैं कि हमारे प्रिय मित्र डैरेन केंट का शुक्रवार को निधन हो गया।’