डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में 80 फीट गहरे बोरवेल में फंसे इंजीनियर सुरेश आखिरकार मिल गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरेश का शव NDRF की टीम ने निकाल लिया है। 45 घंटे बाद टीम सुरेश का शव निकाल पाई है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि सुरेश का शव गल चुका था। उसे निकालने के बाद NHAI और NDRF की टीम ने सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है। बता दे कि 52 साल का सुरेश हरियाणा में जींद का रहने वाला है। बचाव कार्य में सबसे बड़ी दिक्कत बगल में बने तालाब की वजह से आ रही थी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी
NDRF की टीमें 50 फीट तक खुदाई कर चुकी थी लेकिन तालाब के चलते उसके बाद की मिट्टी बेहद नरम है और खुदाई में बार-बार खिसक रही है। इसलिए बचाव के कार्य में टीम को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और इतना टाइम भी लगा।