डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम की O&M शाखा में दिनांक 30.6.2023 को आउटसोर्स के आधार पर काम कर रहे ग्रेड-4 फिटर कुल्ली जोकि पिछले 10-12 साल से नगर निगम जालंधर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
जिनके द्वारा प्रशासन को अपनी कुछ मांगों के बारे में बताया जा रहा था, लेकिन उनकी प्रशासनिक सुनवाई नहीं होने के कारण नगर निगम के सीवरमैन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजन कल्याण और नगर निगम के विभिन्न संगठनों द्वारा समर्थन दिया गया।
ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You
इसके चलते नगर निगम जालंधर के प्रशासनिक अधिकारियों ने सीवरमैन यूनियन के प्रधान राजन कल्याण समेत अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों को एक बैठक में आमंत्रित किया, जिसमें O&M शाखा में अपनी सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारी शामिल थे। नगर निगम की लंबे समय से चल रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
अध्यक्ष राजन कल्याण के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने मांग पत्र सौंपा, जिसमे:-
1. यूनियनों ने मांग की है कि जो फिटर और माली आउटसोर्स के माध्यम से काम कर रहे हैं, जो श्रेणी-4 के अंतर्गत आते हैं, उन्हें समान काम समान वेतन के आधार पर भुगतान किया जाए और विभाग द्वारा चलाई जा रही आउटसोर्स प्रथा को बंद किया जाए। विभाग में सीधे अपने स्तर पर डीसी रेट पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।
2. नगर निगम जालंधर द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव के अनुसार नियमित स्टाफ सीवरमैन, फिटर और माली की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।