डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना पुलिस ने 3.50 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर में पूर्व विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई के अलावा पांच अन्य नाम शामिल थे। मामला दर्ज होने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
आपको बता दें कि ये शिकायत लुधियाना के रहने वाले शिन्दर सिंह से मिली थी। लुधियाना निवासी शिन्दर सिंह ने पुलिस को बताया कि पूर्व विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई से बठिंडा जेल में मिला था। पूर्व विधायक ने उससे कहा था कि वह निर्मल सिंह भंगू के सभी केस खारिज करवा देगा। कोटभाई ने उनसे कहा कि उस पर चिट फंड के कई केस थे जिन्हें उसने खत्म करवा दिया है क्योंकि उसकी सरकार अच्छी पहचान है।

कोटभाई ने उनसे 5 करोड़ रुपये सभी मामलों से मुक्त करवाने के मांगे थे। उसने कहा की अगर वह 5 करोड़ देता है तो उसको सभी मामलों से रिहा किया जा सकता है। जिसके बाद निर्मल सिंह ने 3.5 करोड़ एडवांस और डेढ़ करोड़ काम होने के बाद देने पर सहमति जताई थी। इसके बाद निर्मल सिंह ने शिकायतकर्ता शिंदर सिंह को सारी बात बताई तो शिंदर सिंह ने प्रीतम सिंह कोटभाई के कहे अनुसार गिरधारी लाल से 3.5 करोड़ रुपए ब्याज पर ले लिए।
ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी
वहीं जब उन्होंने 3.5 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए तो उन्हें पता चला कि जिन कंपनियों/फर्मों को उन्होंने सारा पैसा ट्रांसफर किया, वे सभी फर्जी थीं। जिसके बाद आरोपी प्रीतम सिंह कोटभाई पूर्व विधायक कोटभाई, जीवन सिंह, दिलीप कुमार त्रिपाठी, संजय शर्मा, सईद परवेज रहमाज, धर्मवीर पर केस दर्ज किया गया है। जिसमें से जीवन सिंह, धर्मवीर सिंह और दीलिप कुमार को पकड़ लिया गया है। जबकि फरार पूर्व विधायक की तलाश की जा रही है।