डेली संवाद, गुरदासपुर। Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब की AAP सरकार पर हमला बोला है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी जैसी खोखले वादे करने वाली सरकार हमने नहीं देखी। केजरीवाल को चेन्नई जाना है तो भगवंत मान विमान लेकर दिल्ली चले जाते। फिर यहां से कभी चेन्नई तो कभी कोलकाता पहुंच जाते।
ये भी पढ़ें: लव मैरिज के बाद युवती ने किया बड़ा हंगामा, युवकों ने की पिटाई
अमित शाह रविवार को पंजाब के गुरदासपुर में रैली को संबोधित कर रहे थे। अमित शाह ने कहा कि भगवंत मान CM हैं या पायलट। उनका पूरा समय केजरीवाल के दौरे पर जाता है। इसके कारण पंजाब की कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। यहां नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। लेकिन सीएम साहब के पास कोई समय नहीं है।
ये भी पढें: गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था JE, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा
अमित शाह ने कहा कि भगवंत मान सरकार का एक ही काम है, केजरीवाल की पब्लिसिटी करना। पूरे देश के अखबारों में फ्रंट पेज पर एडवर्टाइजमेंट हैं। इस चुनाव में पंजाब की जनता इसका हिसाब मांगेगी। यहां से अब केंद्रीय मंत्री हरियाणा के सिरसा के लिए रवाना हो गए हैं।